गिरीडीह:फर्जी फेसबुक आईडी से दोस्ती और महिलाओं का शोषण युवक को पड़ा भारी, जानें पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद क्या किया हश्र

    गिरीडीह:फर्जी फेसबुक आईडी से दोस्ती और महिलाओं का शोषण युवक को पड़ा भारी, जानें पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद क्या किया हश्र

    गिरीडीह(GIRIDIH):फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिलाओं से दोस्ती कर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देना गिरीडीह के इस युवक को रविवार को भारी पड़ गया. जहां इस तरह की हरकत के अभ्यस्त रहे गावां के रहने वाले सद्दाम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि सद्दाम अंसारी इस प्रकार के कारनामे कई बार कर चुका है और अब तक कुल तीन बार जेल जा चुका है.

    फर्जी फेसबुक आईडी से दोस्ती और महिलाओं का शोषण करना युवक को पड़ा भारी

    वहीं ताजा मामला गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत निमियाघाट क्षेत्र का है. जहां सद्दाम अंसारी ने एक युवती के साथ इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया और वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई है.. महिला को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी दी जा रही है. जिसकी शिकायत युवती के परिजनों ने निमियाघाट पुलिस से की है. जिसके बाद गिरिडीह की साइबर पुलिस ने तहकीकात शुरू किया और उसे पारसनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.

    जानें पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद क्या किया हश्र

    बताया जाता है कि इस ये युवक युवती को जबरन कोलकाता ले जाने की तैयारी में था. इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा. जिसकी जानकारी साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि इस युवक पर इस प्रकार की घटना को अंजाम देने को लेकर कुल मिलाकर अबतक 4 मामले दर्ज हैं. जिसमें अपहरण और पोक्सो एक्ट से संबंधित भी है. फिलहाल पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news