गिरिडीह: आग लगने से जला किसान का घर, हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान

    गिरिडीह: आग लगने से जला किसान का घर, हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान

    गिरिडीह(GIRIDIH): तिसरी प्रखंड मुख्यालय के तिसरी पंचायत के चिलगिली गांव में पीताम्बर राय के खपरैल घर में अचानक सोमवार को आग लगने से हजारों रुपये की संपति का नुकसान हो गया. हालांकि आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है. आस-पास के दर्जनों लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया. गृहस्वामी पीताम्बर ने बताया कि हम सभी लोग खेत में काम करने गए थे.

    इस बीच घर में आग लग गई, पड़ोसियों ने जब उनके घर से धुएं को निकलते देखा, तब उन्हे घर मे आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. तब तक घर में रखे दस हजार नगदी समेत राशन, कपड़ा, जेवरात आदि जल कर खाक हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल व बीस सूत्री अध्यक्ष मुनीम अंसारी ने पीड़ित के घर पहुंच कर सांत्वना दिया और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा भी दिया.  

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news