गिरिडीह:जीजा साली हुए सड़क हादसे के शिकार, साली की मौके पर दर्दनाक मौत, जीजा गंभीर रुप से घायल, पढ़ें वजह 

    गिरिडीह:जीजा साली हुए सड़क हादसे के शिकार, साली की मौके पर दर्दनाक मौत, जीजा गंभीर रुप से घायल, पढ़ें वजह 

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.जिसमे जीजा और साली हादसे के शिकार हो गये.वहीं दोनों में से एक की जान चली गई.आपको बताये कि कुलगो एनएच 19 पर सड़क हादसा हुआ जिसमे एक कॉलेज की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. 

    ये है पूरा मामला

      घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है.बताया जाता है कि मृतका ममता कुमारी अपने जीजा जी के साथ डुमरी से सोना पहाड़ी बाइक से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन में बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार छात्रा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जबकि बाइक चालक वीरेंद्र साब गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. 

    पुलिस कर रही है मामले की जांच 

    वहीं हादसे के बाद घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पकड़ने की मांग को लेकर परिजनों ने शव को उठाने नहीं दिया है.फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

     रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news