गिरीडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    गिरीडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह में सोमवार की सुबह एनएच 19 के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थिति को देखते हुए एनएच एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को डुमरी अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है. लोगो के अनुसार यह घटना बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत औरा के बिनोद बिहारी उच्च विद्यालय के पास हुई है. 

    घटना की सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेज दी है. डुमरी पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार यादव (45) पिता स्वर्गीय सुकर यादव तथा घायल का नाम नारायण यादव पिता स्व0 लाखो यादव के रूप में की गई है. दोनों सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो गांव के निवासी है. घटना की सूचना मृतक और घायल के परिजन डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंच चुके हैं. परिजनों के अनुसार दोनों किसी काम से खाके स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी बीच औरों के पास यह घटना हुई.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news