भारत जोड़ो अभियान में शामिल हुई गीता कोड़ा, जानिये खतियान को लेकर क्या कहा

    भारत जोड़ो अभियान में शामिल हुई गीता कोड़ा, जानिये खतियान को लेकर क्या कहा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो अभियान चला रही है.  झारखण्ड राज्य में भी इस यात्रा को निकाले जाने को लेकर निर्देश दिया गया है. जहां कोल्हान स्तर की यात्रा को लेकर जमशेदपुर के तिलक पुस्तकालय मे एक बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा शामिल हुई. जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की यात्रा के सम्बन्ध में राय ली गई, और आगे की रणनीति तय की गई.

    बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में देश के कई राज्यों से होकर यह यात्रा गुजरेगी, लेकिन झारखण्ड में इस यात्रा का आगमन नहीं हो रहा है. ऐसे मे कांग्रेस आला कमान के निर्देश पर 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा झारखण्ड राज्य मे भी निकाली जाएगी. इसके लिए तैयारी की जा रही है. गुरुवार को इसको लेकर बिस्टुपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय तिलक पुस्तकालय मे एक बैठक कर 

    1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति परिभाषित का विरोध

    वहीं राज्य सरकार के तरफ से 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति परिभाषित किये जाने के मामले पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि वे सीधे तौर पर इसका विरोध करती हैं. कोल्हान का सेटलमेंट सर्वे आख़री बार 1964 और 1967 मे हुआ था, और 1932 के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने से लाखों लाख लोग इस नीति से वंचित हो जायेंगे, इस कारण मुख्यमंत्री को इसपर विचार कर इसे वापस लेते हुए स्थानीय नीति स्पष्ट करना चाहिए, वहीं उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इस नीति को स्पष्ट नहीं किया गया तो कोल्हान की धरती आंदोलन से जल उठेगी.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news