गुमला में गैस के लिए मारामारी! सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश, सड़क पर विरोध

    Gumla news:एक और जहां सरकार और प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया जा रहा है कि गैस सिलेंडर को लेकर कहीं भी कोई दिक्कत नहीं है लोगों को किसी प्रकार से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है. सभी को गैस का सिलेंडर आसानी से उनके घरों तक पहुंच कर उपलब्ध करा दिया जाएगा लेकिन लोगों के दिमाग में बनी बातों के कारण कई बार देखने को मिल रहा है कि लोग गैस सिलेंडर को लेकर काफी परेशान होते हुए नजर आ रहे है

    गुमला में गैस के लिए मारामारी! सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश, सड़क पर विरोध

    गुमला(GUMLA):एक और जहां सरकार और प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया जा रहा है कि गैस सिलेंडर को लेकर कहीं भी कोई दिक्कत नहीं है लोगों को किसी प्रकार से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है. सभी को गैस का सिलेंडर आसानी से उनके घरों तक पहुंच कर उपलब्ध करा दिया जाएगा लेकिन लोगों के दिमाग में बनी बातों के कारण कई बार देखने को मिल रहा है कि लोग गैस सिलेंडर को लेकर काफी परेशान होते हुए नजर आ रहे है. गुमला जिला के समाहरणालय के समीप आज लोगों ने गैस सिलेंडर को लेकर सड़क जाम किया ,लोगों का स्पष्ट मानना है कि वह कई दिनों तक गैस सिलेंडर को लेकर इधर से उधर घूम रहे लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.लोगों का यह भी कहना है कि सामने में ईद और सरहुल का त्यौहार होने के कारण उनके लिए परेशानी और बढ़ती नजर आ रही है.

    पढ़े क्या हैं लोगों का आरोप

    लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन की ओर से जिस तरह के दावे किए जा रहे है उसके अनुसार गैस सिलेंडर का सही रूप से वितरण नहीं किए जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यही कारण है कि लोग सुबह से ही गैस सिलेंडर के लिए जहां तहां लाइन लगाकर खड़ा होकर गैस सिलेंडर पाने का इंतजार करते हुए नजर आ रहा है, लोगों के अंदर बने इस आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार लोगों को समझने का प्रयास कर रहे है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत की माने तो गुमला जिला में गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है उन्होंने बताया कि पूर्व में जितना गैस सिलेंडर का आपूर्ति किया जाता था उससे कहीं अधिक गैस सिलेंडर की वर्तमान में आपूर्ति की जा रही है लेकिन लोगों के दिमाग में ऐसी बात बैठ गई है कि गैस सिलेंडर शायद नहीं मिल पाएगा जिसके कारण लोगों के अंदर थोड़ा बहुत भी धैर्य देखने को नहीं मिल रहा है और वह अपने घर में खाली पड़े सिलेंडर को भरवाने के लिए काफी परेशान नजर आ रहे है उन्होंने आश्वासन दिया है कि किसी प्रकार से कोई परेशान होने की आवश्यकता नहीं है जिला प्रशासन की ओर से तमाम विषयों को लेकर गंभीरता से मॉनेटरी की जा रही है.

     सप्लाई नियमित करने का दावा

     लगातार गैस एजेंसियों के संचालकों से बातचीत करके नियमित रूप से गैस की आपूर्ति करवाने को लेकर पहल की जा रही है ,उन्होंने बताया कि लोगों के अंदर जो भावना बन गई है उसी के कारण लोग सुबह से ही परेशान रहने को मजबूर हो रहे है जबकि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.नियमित रूप से गैस सिलेंडर जिस तरह से पूर्व में उनके घरों तक उपलब्ध कराया जाता था उसी तरह आज उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन लोग जहां तहां इस गर्मी के मौसम में कतारबद्ध होकर खड़े हो जाते हैं जिसके कारण उन्हें तो परेशानी होती ही है साथ ही साथ गैस एजेंसी के संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में उन्होंने अपील की है कि लोग अपने घरों में ही रहे उन्हें आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा.

    पढ़े डीसी ने क्या कहा

    जिला की डीसी प्रेरणा दीक्षित ने भी कई बार बैठक करके गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति करवाने को लेकर गैस एजेंसियों को दिशा निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को यह निर्देशित किया है कि नियमित रूप से गैस वितरण के कार्य की मॉनिटरिंग की जाए ताकि कहीं पर किसी प्रकार से कोई गड़बड़ी न हो और लोगों को आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाए उन्होंने बताया है कि पूर्व त्यौहार को देखते हुए समय पर और सही स्थान पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो पाए इसको लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी लगातार गंभीरता से कार्रवाई करें. वहीं लोगों के आक्रोश के कारण कई स्थानों पर लोगों को काफी परेशान होता हुआ देखा जा सकता है इस समस्या का समाधान कैसे हो पाए इसको लेकर लगातार जिला प्रशासन आम लोगों से अपील कर रही है कि वह किसी बात को लेकर बहुत परेशान ना हो सभी स्थानों पर गैस की आपूर्ति नियमित रूप से हो सके इसको लेकर प्रशासन नियमित प्रयास कररहा है.

    रिपोर्ट-सुशील कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news