गढ़वा: विशुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना करकेट्टा ने सरकारी आवास में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

    गढ़वा: विशुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना करकेट्टा ने सरकारी आवास में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    गढ़वा(GARHWA): गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड के बीडीओ हिरक मना केरकट्टा ने अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बिसुनपुरा प्रखंड परिसर स्थित आवास में बीडीओ हीरक मना केरकेटा का झूलता हुवा शव देखा गया. जानकारी के अनुसार सुबह से ही दरवाजा बंद था, जब ब्लाक स्टाप फ़ाइल पर सिग्नेचर कराने के लिए पहुंचे तो दरवाजा बंद था. इसके बाद विशुनपुरा थाना को सूचना दी गई. आत्महत्या की सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर समेत जिले के अधिकारी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि बीडीओ हिरक मना केरकट्टा कुछ समय से मानसिक रूप से तनाव में थे. शायद इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया. हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जाँच कर रही है. 

     



    Related News