गढ़वा: अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पत्थर से कूचकर की गई है हत्या  

    गढ़वा: अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पत्थर से कूचकर की गई है हत्या  

    गढ़वा(GADHWA):गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब कूटकू गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की पत्थर से कूचकर किसी ने हत्या कर दी है, और शव को सुनसान जंगलों में फेंक दिया है. 

    पढ़ें मामले में पुलिस ने क्या कहा 

    जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात महिला के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चन्दन कुमार सिंह ने बताया कि कुटकु जंगल में एक अज्ञात महिला का शव होने का सूचना प्राप्त हुआ. सूचना के आलोक में भंडरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढवा भेज दिया है. 

    पत्थर से कूचकर की गई है हत्या

     मिली जानकारी के मुताबिक महिला की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है.उसके चेहरे को पूरे तरह से पत्थर से कूचे जाने के कारण उक्त महिला के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए घटना की तहकीकात में लग गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news