गढ़वा सड़क हादसा में एक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जाम

    गढ़वा (GARHWA) : रमना निर्माणाधीन फोर लेन सड़क एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. बुधवार को रामगढ़ मोड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

    गढ़वा सड़क हादसा में एक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जाम

    गढ़वा (GARHWA) : रमना निर्माणाधीन फोर लेन सड़क एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. बुधवार को रामगढ़ मोड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया. मृतक की पहचान झुरहा निवासी राजा बियार के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है.

    घटना के बाद देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इक्क्ठा हो गई और मुआवजा की मांग को लेकर एनएच 39 सड़क को जाम कर दिया. जाम को देखते हुए पुलिस ज़ब जाम छुड़ाने गई तो ग्रामीण आक्रोषित हो गए और पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ज़ब हल्का बल प्रयोग की तो ग्रामीणों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस मौके की नजाकत को देखते हुए वंहा से निकल गई.

    इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में ज़ब पुलिस घटना स्थल पहुंची तो ग्रामीणों के द्वारा थाना प्रभारी के साथ खींचतान शुरू कर दिया. जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. ग्रामीणों ने कहा की जाम ज़ब हुआ तो किसी को यंहा आना चाहिए था लेकिन पुलिस आकर जबरदस्ती कर रही थी.जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हुआ है और पुलिस लाठीचार्ज किया और बंदूक तान दिया.

    रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news