गढ़वा: सेप्टिक टैंक में गैस रिसाव से सरकारी स्कूल की चार छात्राए बेहोश,आनन फानन में किया गया इलाज

    गढ़वा: सेप्टिक टैंक में गैस रिसाव से सरकारी स्कूल की चार छात्राए बेहोश,आनन फानन में किया गया इलाज

    गढ़वा(GADHWA):गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कोलझिंकी गांव में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी की चार छात्राएं बेहोश हो गई. बेहोश होने की सूचना मिलते ही स्कूल में अफरा तफरी मच गई. स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को दी. एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रम, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक एवं अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम आनन फानन में स्कूल पहुंचे.

    इलाज के बाद हालत में आया सुधार

    जहां बीमार बच्चियों की स्वास्थ्य जांच की. स्कूल में ही बच्चियों को स्लाइन चढ़ाया गया और दवा दी गई. जिसके बाद सभी के सेहत में सुधार हुआ. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के बगल में स्थित इम्तेयाज अंसारी के सेप्टिक टैंक से निकले गैस के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी में अध्ययनरत चार छात्राएं बेहोश हो गई.

    संबंधित व्यक्ति के खिलाफ होगी कार्रवाई-थाना प्रभारी

    उधर स्कूल पहुंचे कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेम्ब्रम ने घटना की विस्तृत जांच की. जांच के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बच्चियों की स्थिति अब ठीक है. उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news