गढ़वा जिले को मिली फ्री मोबाइल मेडिकल यूनिट, सुदुर्वर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा


गढ़वा(GARHWA): झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार सरकार काम कर रही है. झारखंड के सभी जिलों में कैसे लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए इसे लेकर मोबाईल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की गई है.यह मेडिकल वैन विभिन्न सुविधाओं से लैस है,जिससे ग्रामीणों का इलाज और जांच दोनों उनके गाँव में ही संभव हो सकेगा. इसी कड़ी में गढ़वा जिले में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज सदर अस्पताल परिसर से गढ़वा जिले के लोगों के लिए स्माइल ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पहल एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स द्वारा शुरू की गई है, जिसे स्माइल फाउंडेशन जमीन पर कार्यान्वित करेगी. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह भी उपस्थित थे.
झंडी दिखाने के बाद मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह गढ़वा जिले के लिए एक बड़ी पहल है क्योंकि यह सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं संबंधी योजनाओं को ग्रामीण आबादी तक पहुंचाने में मदद करेगी. इस सीएसआर पहल के लिए एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स, नीलिमा द्विवेदी को ध्यानवाद भी दिया.मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में मोबाईल मेडिकल यूनिट एक मील का पत्थर साबित होगा.उन्होंने भरोषा जताया कि स्माइल फाउंडेशन इस परियोजना के कार्यान्वयन भागीदार के रूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम को काम पर लगाएगी.
एमएसडी फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड और स्माइल फाउंडेशन झारखंड में पांच जिलें गढ़वा, चतरा, दुमका, साहिबगंज और पश्चिम सिंहभूम में स्माइल ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लगभग 2,25,000 लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम कर रहे हैं. स्माइल ऑन व्हील्स कार्यक्रम का मुख्य कार्य समग्र स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने का है.
स्माइल ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत क्या है योजना
क्या है गढ़वा परियोजना
4+