अगरतल्ला से दुमका के रास्ते बिहार जा रहा था गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

    दुमका(DUMKA): दुमका पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पाकुड़ से गांजा लेकर दुमका बस स्टैंड पर उतरा है. सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नगर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में  पुलिस ने शहर के टाटा शोरूम चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान एक टोटो पर सवार दो व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा, जिसके पास से दो बैग में 9 किलो गांजा बरामद किया गया.

    अगरतल्ला से खरीद कर बिहार ले जा रहा था गांजा 

    पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा अगरतल्ला से खरीद कर इसे बेचने बिहार के बेगूसराय जा रहा था. पुलिस ने गांजा के साथ दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्त में आये व्यक्ति का नाम राजेश कुमार मंडल और विनोद कुमार साह है. राजेश बिहार के बेगूसराय जिला का रहने वाला है जबकि विनोद लखीसराय का. दोनों को दुमका कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने इसकी जानकारी दी.

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news