क्रिसमस की रात नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चर्च से प्रार्थना कर लौट रही थी हॉस्टल

    क्रिसमस की रात नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चर्च से प्रार्थना कर लौट रही थी हॉस्टल

    खूंटी (KHUNTI) : क्रिसमस की रात सभी लोग चर्च में प्रार्थना करने गए थे. साथ ही सभी अपने दोस्तों परिवार वालों के साथ इस त्योहार का आनंद उठा रहे थे. लेकिन खूंटी में क्रिसमस की रात एक नाबालिग लड़की के लिए काफी दर्दनाक रही. दरअसल खूंटी के तपकरा थाना क्षेत्र में क्रिसमस की रात नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना में तपकरा थाना की पुलिस 6 लोगों को हरिसात में लेकर पूछताछ कर रही है.

    चर्च से घर जा रही थी नाबालिग

    मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी. इसी बीच क्रिसमस की रात नाबालिग आदिवासी लड़की अपने दोस्त के साथ चर्च पहुंची थी. लेकिन देर रात तक नाबालिग अपने हॉस्टल नहीं पहुंची थी. जिसके बाद हॉस्टल प्रबंधन ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने पहले तो खुद पता लगाने की कोशिश की और जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने तपकारा थाना को इसकी सूचना दी. इसी बीच नाबालिग लड़की अगले दिन सुबह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी. नाबालिग लड़की ने बताया कि वह चर्च से प्रार्थना कर अपने घर जा रही थी. इसी दौरान भेलकी टोंगरी में वो अपनी दोस्तों के साथ बैठकर बात कर रही थी. तभी मिराज खान औऱ शाहबाद खान नाम के दो युवक वहां पहुंचे औऱ उसे घर छोड़ने की बात कह कर अपने साथ ले गए. जिसके बाद दोनों युवक पीड़िता को उसके घर ना ले जाकर उसे अपने साथ खुद के घर ले गए. जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

    जांच में जुटी पुलिस

    यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों से तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस fir में जिनका नाम सामने आया है उसमें मिराज खान और शहबाज खान के अलावा गोलू उर्फ हुसनैन खान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news