देवघर में सड़क लुटेरों का तांडव! 4 हाइवा चालकों से लूटपाट, गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त  

    देवघर में सड़क लुटेरों का तांडव! 4 हाइवा चालकों से लूटपाट, गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त  

    देवघर(DEOGHAR):देवघर में सड़क लुटेरों का तांडव करने का मामला सामने आया है. बीती देर रात देवीपुर थाना क्षेत्र के बलथरवा के समीप सड़क अवरुद्ध कर चार हाइवा चालकों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.इतना ही नहीं लुटेरों ने हाइवा चालकों के साथ जमकर मारपीट भी की है.लाठी डंडे से लैश लुटेरों द्वारा सड़क पर पेड़ गिराकर हाइवा को रोका गया और हाइवा चालकों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया.

    घात लगाए लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम

    आपको बता दें कि बिहार के विभिन्न जिलों से खाली हाइवा गिट्टी लोड करने के लिए अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए लुटेरों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया.लुटेरों ने कई हाइवा को क्षतिग्रस्त भी किया.डरे सहमे चालकों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी.देवीपुर थाना की गस्ती दल मौके पर पहुंच पीड़ितों से जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लुटेरा को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई.

    चालको के साथ लूटपाट की घटना पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़े कर रहे है

     फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है.रात में इस घटना के बाद से स्थानीय सहित राहगिरो और गाड़ी मालिकों के बीच भय का माहौल कायम है. एक साथ चार हाइवा चालको के साथ लूटपाट की हुई घटना पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़े कर रहे है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news