गांडेय विधायक ने किया 13 करोड़ के लागत से गिरिडीह के नरेंद्रपुर में सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास

    गांडेय विधायक ने किया 13 करोड़ के लागत से गिरिडीह के नरेंद्रपुर में सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास

    गिरिडीह (GIRIDIH): पथ प्रमंडल द्वारा 13 करोड़ के लागत से गिरिडीह के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने सोमवार को सदर प्रखंड के पचम्बा के नरेंद्रपुर में साढ़े छह किमोटर के सड़क योजना का आधारशिला रखा.

    तेजी से किया जाएगा सड़क निर्माण कार्य

    शिलान्यास समारोह के दौरान काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए थे. तो ग्रामीणों के बीच गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने कहा भी की उनका प्रयास है जिन जिन इलाकों में आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा नहीं है. हर उन इलाकों में तेजी से सड़क निर्माण का कार्य होगा. इसके लिए हेमंत सरकार अब केंद्र सरकार के सहयोग से तालमेल के साथ कार्य में जुटी हुई है. गांडेय विधायक ने मौके पर पथ प्रमंडल और ठेकेदार को कड़ा निर्देश भी देते हुए कहा की किसी सूरत में निर्माण कार्य में कोई गड़बड़ी नहीं हो. इसका ध्यान अधिकारी और ठेकेदार रखे. गड़बड़ी की जानकारी होने पर अधिकारी और ठेकेदार पर कड़ी कारवाई की जाएगी. इधर शिलान्यास समारोह में पूर्व मुखिया चक्कू साहू, भाजपा नेता कामेश्वर पासवान, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश सिंह, भाजपा नेता सुरेश मंडल समेत काफी स्थानीय ग्रामीण जुटे थे.

     

    नरेंदरपुर से वाया बाबाजी कुटिया वाया गिरिडीह डुमरी रोड स्थित पपरावाटांड तक बनने वाले इस सड़क  योजना के शिलान्यास गांडेय विधायक सरफराज अहमद, महेशलुंदी मुखिया शिवनाथ साहू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने शिलापट पर पुजारी के वैदिक मंत्रोचार के बीच नारियल फोड़ कर किया.

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news