राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

    रांची(RANCHI):
    आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन है. ऐसे में आज उन्हें देशभर से लगातार शुभकामनाएँ दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई लोगों ने उन्हे बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अंग्रेजी में बधाई देते हुए लिखा, राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना कि है.

    इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से भी गहरा रिश्ता रहा है. साल 2015 से साल 2021 तक वह झारखंड की राज्यपाल रहीं हैं. वहीं साल 2022 में वह देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनी हैं. ऐसे में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी X एप के जरिए उन्हें बधाई दी है. राज्यपाल ने लिखा की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें.

    साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा लिखा, देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है. मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news