धनबाद के राजगंज में एक सनकी ने मचाया उत्पात, दस लोगों को घायल करने के बाद जानिए, और क्या-क्या किया

    धनबाद के राजगंज में एक सनकी  ने मचाया उत्पात, दस लोगों को घायल करने के बाद जानिए, और क्या-क्या किया

    धनबाद(DHANBAD): 18 मई को धनबाद रेलवे स्टेशन पर एक सनकी युवक ने एक यात्री को चाकू मार दिया था. गनीमत रही कि पुलिस तुरंत सनकी को काबू में कर लिया, अन्यथा वह तो जान लेने पर आमदा था.

    इधर, राजगंज में भी इसी तरह की घटना हुई है. रविवार की दोपहर लोहे की रॉड से प्रहार कर एक सनकी ने गांव के 10 लोगों को घायल कर दिया. घायलों में एक महिला भी शामिल है. आरोपी की हरकत को देखकर गांव में दहशत फैल गया. 10 लोगों को घायल करने के बाद आरोपी घर जाकर एक कमरे में बंद हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर थाना ले गई.सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    इन सभी घायलों का चल रहा इलाज

    घायलों में 65 वर्षीय उस्मान अंसारी के हाथ की हड्डी टूट गई है. गुलाम का सिर फट गया है, अन्य के हाथ में चोट है. सनकी ने सिर्फ लोगों को पीटा ही नहीं, एक दुकान में भी तोड़फोड़ की. दुकान में रखे सामान को फेंक दिया. दुकानदार के मोबाइल को भी तोड डाला. कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भी भेजा गया है.

    आरोपी युवक ने क्यों की ऐसी हरकत

    आरोपी का नाम मुसरत अंसारी बताया गया है. गांव के लोगों के मुताबिक आरोपी के साथ कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है. पारिवारिक कलह से खिन्न होकर इस तरह की हरकत करने की बात चर्चा में है. गांव वालों के अनुसार आरोपी के घर में पारिवारिक विवाद चल रहा है. इसका निपटारा के लिए सुबह पंचायती हुई थी .जिसमें कोई हल नहीं निकला. इसके बाद दोपहर को आरोपी ने लोहे का रॉड लेकर स्थानीय ग्रामीणों को मारना पीटना शुरू कर दिया . इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. लगातार इस तरह की दो घटनाओं से लोगों में भय भी है कि पता नहीं कब कौन सनकी कहां क्या कर देगा.

    रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो



    Related News