30 दिन में पैसा डबल कराने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, लाखों रुपयों का लगा चुका है चूना

    30 दिन में पैसा डबल कराने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, लाखों रुपयों का लगा चुका है चूना

    देवघर (DEOGHAR ) : सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराने औऱ डीलरशिप दिलाने के नाम पर झारखंड के कई जिलों में महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर को रांची के डोरंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अभियान सिंह राजपूत उर्फ चंदन उर्फ सरफराज बताया जा रहा है. शातिर आरोपी द्वारा देवघर के कई महिलाओं से सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की थी. गिरफ्तार आरोपी अभियान सिंह दुमका का रहने वाला बताया जा रहा है.

    30 दिन में पैसा दोगुना करने का देता था लालच

    गिरफ्तार अभियान सिंह देवघर में कई महिलाओं से सस्ते दामों में राशन उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करता ही था, लेकिन इसके अलावा वह महिलाओं से 30 दिनों में पैसा दोगुना करने का भी लालच देता था. इसी लालच में फंस कर दर्ज़नों महिलाओं ने लाखों रुपए अभियान सिंह के फर्जी कंपनी ड्रीम फाउंडेशन में निवेश कर दिया था. इसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए सभी जमा राशि को लेकर अभियान सिंह फरार हो गया था. बाद में काफी दिन बीत जाने के बाद जब महिलाओं को उनका पैसा वापस नहीं मिला तो आक्रोशित महिलाओं ने ड्रीम फाउंडेशन कंपनी के दफ्तर में धावा बोल दिया. लेकिन कंपनी में ताला लटका देख महिलाओं ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी.

     

    डोरंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    वहीं रांची में भी आरोपी अभियान सिंह ने कई महिलाओं से ठगी की थी. रांची में आरोपी खुद को सीबीआई का अधिकारी बता कर महिलाओं से करोड़ों की थी. इसी संबंध में रांची के डोरंडा थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज कया गया था. मामले की जानकारी मिलते ही डोरंडा पुलिस ने शातिक आरोपी अभियान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news