अस्पताल के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा ! बदहाली के खिलाफ सीपीएम का धरना


हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल एसबीएमसीएच में आम जनता को आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिले इसे लेकर सीपीएम की जिला कमेटी ने गुरुवार को अस्पताल में धरना देकर विरोध जताया.
क्या है मामला
विरोध के संबंध में सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने बताया कि राज्य सरकार सीसीएल एनटीपीसी और जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपए के मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं. लेकिन उन उपकरणों का उपयोग आम जनता की सुविधा के लिए नहीं होता है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोई काम नहीं करता है. अधिकतर दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ती है. कुछ टेस्ट को छोड़कर ज्यादातर टेस्ट मरीजों को बाहर जाकर कराना पड़ता है. वहीं ऑर्थो डिपार्टमेंट का भी बुरा हाल है. किसी को प्लेट लगाने की जरूरत है तो वह प्लेट शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं है. जबकि सीएसआर और डीएमएफटी जैसी फंड हॉस्पिटल को मिलती हैं. जिसका कहां उपयोग हो रहा है पता नहीं चलता है. उन्होंने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर अस्पताल के पास पैसा नहीं है तो वह हम जनता लोगों से बोले हम उन्हें चंदा करके पैसा देंगे. कहा कि 2019 - 20 , 2020 - 21 का ऑडिट बाहर के कंपनी के द्वारा निष्पक्ष रूप से कराने की मांग की.
रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग
4+