कोडरमा के पास मालगाड़ी की चौथी बोगी हुई बेपटरी, मची अफरा-तफरी

    कोडरमा के पास मालगाड़ी की चौथी बोगी हुई बेपटरी, मची अफरा-तफरी

    कोडरमा(KODERMA): नई दिल्ली हावड़ा ग्रैंड कोड सेक्शन के अंतर्गत धनबाद रेल मंडल के कोडरमा और गझंडी के बीच शनिवार को दोपहर 12:30 के लगभग में कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 और 7 के बीच बेपटरी हो गई. उक्त ट्रेन गया जंक्शन से कोडरमा के रास्ते हजारीबाग टाउन बानादास आईडी के लिए जा रही थी. इसी दौरान खाली रैक की इंजन से चौथी बोगी 22121567385 बेपटरी हो गई. इसके पूर्व अप और डाउन लाइन प्रभावित ना हो इसके लिए ऑन ड्यूटी स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार ने तत्काल इंजन से लगी तीन बोगियों को प्लेटफार्म संख्या 7 पर खिंचवा कर भेज दिया. इसके बाद कुछ ट्रेनें जिसमें माल गाड़ियां प्रभावित हुई और इसके बाद इसके बाद 14:20 लगभग 14:20 पर दुर्घटना राहत यान के द्वारा कार्य शुरू किया गया और 14:40 पर कर्मियों और अधिकारियों ने पटरी को पूर्ण रूप से दुरुस्त कर दिया.

    सूचना मिलते ही मची अफरा-तफरी

    घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल में अफरा-तफरी मच गई और कंट्रोल से पल-पल की सूचनाएं ली जाने लगी. इधर, घटना के बाद गड्डी से सहायक मंडल अभियंता निहाल स्टेशन प्रबंधक एनके महाराज अरविंद कुमार सुमन के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी कैंप किए हुए हैं और पटरी को दुरुस्त करने के बाद अलग-अलग विभागों के अधिकारी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. इधर पटरी डब्बे को भी गैंगमैन ने हटाकर प्लेटफार्म पर ले गए, इसके बाद अन्य बोगियां हजारीबाग टाउन के पास बानादास साइडिंग के लिए रवाना की गई है.

    रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया(कोडरमा)   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news