खूंटी में बड़ा सड़क हादसा, ऑटो-हाइवा की टक्कर में चार की मौत

    खूंटी में बड़ा सड़क हादसा, ऑटो-हाइवा की टक्कर में चार की मौत

    खूंटी(KHUNTI):खूंटी जिले की सड़क लोगों के खून की प्यासी हो गई है. हर दिन सड़क दुर्घटना में लोगों का खून पी रही है.ताज़ा मामला खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग के डांड़टोली गांव के पास से सामने आया. मंगलवार की रात हाइवा और ऑटो की के बीच आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए.ऑटो सवार एक महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतकों में एक की पहचान ऑटो चालक विपिन किशोर भेंगरा के रूप में हुई है, जो डोड़मा फुटकल टोली का रहने वाला था. एक महिला सहित तीन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
     
    बताया जा रहा है कि तोरपा मंगलवार साप्ताहिक हाट से चार व्यापारी ऑटो से डोडमा की ओर जा रहे थे. डांड़टोली के पास ऑटो का टायर फट जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर खूंटी की ओर से आ रहे एक हाइवा से टकरा गया. इससे ऑटो पर सवार एक महिला सहित सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर तोरपा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चारों शवों को तोरपा रेफरल अस्पताल ले आई.सभी शवों का बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस तीन अज्ञात शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news