सरायकेला : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला और एक व्यक्ति गिरफ्तार

    सरायकेला : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला और एक व्यक्ति गिरफ्तार

    सरायकेला(SARAIKELA): जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलायडीह 10 नंबर रोड में सेक्स रैकेट चल रहा था, जिसका भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

    मिली जानकारी के अनुसार बोलायडीह बस्ती स्थित 10 नंबर रोड में स्थानीय लोगों को कुछ दिनों से सेक्स रैकेट संचालित होने से संबंधित जानकारियां मिल रही थी. इस सूचना के आधार पर स्थानीय लोगों ने पंचायत के समिति सदस्य अमरेश कुमार को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद उसने गम्हरिया थाना को सेक्स रैकेट संचालित होने संबंधित जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक घर में छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट संचालित होने के मामले में 3 महिलाओं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

    ये भी देखें:

    ईडी की कार्रवाई के खिलाफ जमशेदपुर और सिमडेगा के कांग्रेसियों का सत्याग्रह

    घनी आबादी वाले क्षेत्र में चल रहा था सेक्स रैकेट

    बोलायडीह बस्ती के 10 नंबर रोड घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां आरएस रजक नामक व्यक्ति के घर किराए के कमरे पर सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था. हिरासत में ली गई महिलाओं ने अपना घर टाटानगर और पश्चिम बंगाल बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 



    Related News