झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

    रांची(Ranchi): झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का राज्य सरकार ने तबादला किया है. अनुमंडल पदाधिकारी दुमका अजय कुमार रजक को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार कौशल कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है. नगर आयुक्त देवघर नगर निगम योगेंद्र प्रसाद को अगले आदेश तक अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है. अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम रोहित सिंह को अगले आदेश तक उनके वेतनमान में नगर आयुक्त देवघर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news