झारखंड में भारी बारिश, तेनुघाट घाट डैम के खोले गए चार रेडियल गेट, 30000 क्यूसेक पानी का हो रहा बहाव

    झारखंड में भारी बारिश, तेनुघाट घाट डैम के खोले गए चार रेडियल गेट, 30000 क्यूसेक पानी का हो रहा बहाव

    बोकारो(BOKARO):झारखंड के हर जिले में लगातार  हो रही बारिश के बाद तेनुघाट डैम के चार रेडियल गेट को सुबह खोल दिया गया है.  इस चार रेडियल गेट से 30000 क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है. डैम का गेट खुलने से दामोदर नदी भी उफान पर है. दामोदर नदी में पहले से ही बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गया है. ऐसे में डैम का पानी दामोदर में जाने से नदी अपना रौद्र रूप दिखा सकती है.

    चार गेट खोले गए

    डैम का जलस्तर लगातार प्रत्येक घंटा डेढ़ फीट बढ़ रहा है. तेनुघाट बांध प्रमंडल बोकारो के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने बताया कि डैम का जलस्तर 583 फिट हो चुका है. जिस कारण चार रेडियल गेट को खोला गया है. उन्होंने बताया कि अभी 30000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है. जिस तरह से डैम में 30 से 40000 हेक्टेयर मीटर पानी आ रहा है. जिस कारण हो सकता है कि अन्य दो गेट को भी खोला जा सकता है. वर्तमान में चार गेट को थोड़ा अधिक खोलने पर 40000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज होगा.

    रिपोर्ट: संजीव कुमार 



    Related News