आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस ने सो रहे चार दिन के मासूम को पैर से कुचला, मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस ने सो रहे चार दिन के मासूम को पैर से कुचला, मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह से एक दर्दनाक घटना सामने आई है.  देवरी थाना क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने एक घर में छापेमारी करने गयी देवरी पुलिस की टीम में शामिल पुलिसकर्मी ने घर में सो रहे बाचे को पैर से कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल कोशोगोन्दोदिघी पुलिस नवजात की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह अस्पताल भेज दिया गया है.

    पुलिसकर्मी के पैर से दब जाने से मासूम की हो गयी मौत

    घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे की मां नेहा देवी ने बताया की बुधवार की सुबह तीन बजे देवरी थाना की पुलिस की टीम उसके घर पहुंची थी. पुलिस्कर्मियों के द्वारा उनके ससुर भूषण पांडेय को ढूढ़ा जा रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस कर्मियों के उसके कमरे में प्रवेश हो जाने पर कमरे मे मौजूद सदस्य बाहर निकल गए. वहीं उसका चार दिन पूर्व में जन्म लिया बच्चा घर के चौकी पर सो रहा था. पुलिस के कमरे से बाहर निकलने के बाद कमरे के अंदर बच्चे के पास गयी थी. बच्चे के शरीर में किसी प्रकार की गतिविधि नहीं थी. परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मी के पैर से दब जाने से मासूम की मौत हो गयी है. मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस जवान पर आरोप लगाया है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    मामले की जानकारी मिलते ही कोशोगोन्दोदिघी पुलिस नवजात के घर पहुंची और मामले की जानकारी लेने में जुट गई. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़ 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news