टाटा स्टील कंपनी से चोरी हुए लाखों के लोहा स्क्रैप के साथ चार गिरफ्तार, 10 टन अवैध स्क्रैप जब्त

    टाटा स्टील कंपनी से चोरी हुए लाखों के लोहा स्क्रैप के साथ चार गिरफ्तार, 10 टन अवैध स्क्रैप जब्त

     सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी गम्हरिया से चोरी कर बाहर निकाले जा रहे भारी मात्रा में लोहे के स्क्रैप मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप एवं एक मालवाहक वाहन जब्त किया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को गम्हरिया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा स्टील कंपनी गम्हरिया से चोरी कर लाया गया लोहा स्क्रैप झाड़गोबिंदपुर रेलवे फाटक के समीप इकट्ठा किया जा रहा है.सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गम्हरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया.

    मौके से चार लोगों को गिरफ्तार

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार आरोपियों में निशांत कुमार पाण्डेय (26 वर्ष), नवीन प्रमाणिक (24 वर्ष), सुभाष कुमार महतो (20 वर्ष) एवं अमित कुमार यादव (22 वर्ष) शामिल है. सभी आरोपी आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे है.

    एक मालवाहक वाहन जब्त 

    पुलिस ने आरोपियों के पास से एक महिंद्रा मालवाहक वाहन जब्त किया है. जिसमें करीब आधा टन लोहा स्क्रैप लदा हुआ था.इसके अलावा घटनास्थल से लगभग 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप भी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है.इस संबंध में गम्हरिया थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 22.05.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल



    Related News