पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने मांगी अभियोजन की स्वीकृति

    पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने मांगी अभियोजन की स्वीकृति

    रांची(RANCHI): राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें और बढ़ने वाली है. ईडी ने सरकार से आलमगीर आलम के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की मांग की है. बता दें कि, 15 मई 2024 को लंबी पूछताछ करने के बाद ED ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था. वहीं, ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम ने खुलासा किया था कि विकास योजनाओं की रकम से कमीशन लिया जाता था.

    वीरेंद्र राम द्वारा दी गई जानकारी के बाद ईडी ने मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल और करीबी सहयोगी जहांगीर आलम के ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसमें ईडी ने 32 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे. साथ ही संजीव लाल के ठिकानों में की गई छापेमारी में विकास योजनाओं में कमीशन की राशि वसूली का पूरा ब्योरा मिला था. जिसके आधार पर तत्कालीन मंत्री से पूछताछ करने के बाद 15 मई की रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news