पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा अर्चना

    पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा अर्चना

    दुमका (DUMKA) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा सोमवार को दुमका के विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. पूर्व पीएम पूजा अर्चना के लिए बासुकीनाथ धाम पहुंचे थे. तीर्थ पुरोहितों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया. चलने फिरने में लाचार 92 वर्षीय एचडी देवगौड़ा व्हील चेयर पर बैठ कर मंदिर परिसर पहुंचे उसके बाद सहारा देकर गर्व गृह में प्रवेश कराया गया. पूरे विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों की टोली ने पूर्व पीएम की विशेष पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया. पूजन के दौरान पूर्व पीएम की ईश्वर के प्रति आस्था देखते बन रही थी. पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव पर सभी 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना है. 8 ज्योतिर्लिंग का दर्शन हो चुका है. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के बाद वे बासुकीनाथ पहुंच कर फौजदारी बाबा पर जलार्पण किया.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news