पूर्व विधायक पप्पू यादव पहुंचे ईडी ऑफिस, अवैध खनन मामले में हो रही पूछताछ

    पूर्व विधायक पप्पू यादव पहुंचे ईडी ऑफिस, अवैध खनन मामले में हो रही पूछताछ

    रांची (RANCHI) : ईडी के समन पर पूर्व विधायक पप्पू यादव ईडी कार्यालय पहुंचे है. बता दें कि  3 जनवरी को रांची, साहिबगंज, देवघर समेत अन्य ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. इसी बीच ईडी ने देवघर में पप्पू यादव के ठिकानें पर भी छापेमारी की गई थी. यह छापेमारी अवैध खनन के मामले में की गई थी. फिलहाल ईडी साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और गवाहों को प्रभावित करने से जुड़े मामले में पूर्व विधायक पप्पू यादव से पूछताछ करेगी.

    इनसे भी ईडी करेगी पूछताछ

    बता दें कि ईडी ने अवैध खनन मामले में साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और जेल कर्मी अवधेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह समेत  मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को समन भेजा कर कार्यालय बुलाया है.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन 



    Related News