बहू के भाजपा में शामिल होने पर बिफरे पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, निशिकांत दुबे पर की अभद्र टिप्पणी

    बहू के भाजपा में शामिल होने पर बिफरे पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, निशिकांत दुबे पर की अभद्र टिप्पणी

    देवघर(DEOGHAR): पूर्व मंत्री और राजद के नेता सुरेश पासवान की बहू विनीता देवी के भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीति गर्म हो गई है. आनन-फानन में आरजेडी द्वारा एक बैठक आयोजित कर इसका खंडन किया गया है. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि यह तो राजनीति में होता ही है कि परिवार के सदस्य किसी भी पार्टी में रह सकते हैं. बहू के भाजपा में शामिल होने के बाद गोड्डा सांसद का नाम नहीं लेते हुए राजद नेता ने उन्हें अपशब्द भी कहा.

    निशिकांत दुबे पर लगाया तोड़फोड़ की राजनीति का आरोप

    पूर्व मंत्री ने निशिकांत दुबे के ऊपर तोड़फोड़ की राजनीति करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया राजनीति करने वाले को भोला बाबा सबक सिखाएंगे. जिसका खामियाजा उसे आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा. गौरतलब है कि पूर्व मंत्री और राजद नेता सुरेश पासवान की बहू आज निशिकांत दुबे के समक्ष भाजपा में शामिल हुई थी. सुरेश पासवान की बहु विनीता देवी पुनासी पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी है. इनके साथ झामुमो नेत्री और कोकरीबांक की पूर्व मुखिया संजू मुर्मू भी भाजपा में शामिल हुई थी. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की बहू का भाजपा में शामिल होने के बाद जिला में यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news