पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार, भाजपा का कमल निशान इन्हीं की थी पसंद, जानिए

    पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार, भाजपा का कमल निशान इन्हीं की थी पसंद, जानिए

    बोकारो(BOKARO): झारखंड में बाबूलाल मरांडी की सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रहे समरेश सिंह का निधन हो गया है.उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली भी काफी समय से बीमार चल रहे थे उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव चंदनकियारी में होगा. पिछले ही दिनों तबीयत में सुधार के बाद वे बोकारो लौटे थे लेकिन अचानक आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई. राजनीतिक क्षेत्र में समरेश सिंह एक जुझारू नेता के रूप में पहचाने गए समरेश सिंह अंतिम बार 2009 में झारखंड विकास मोर्चा के टिकट से विधायक चुने गए थे. उसके बाद में फिर एक बार भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन उन्हें 2014 में टिकट नहीं मिला.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    समरेश सिंह झारखंड की राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक से थे. बताया जाता है कि भाजपा का जो चुनाव चिन्ह यानी कमल है, यह उन्हीं की पसंद थी. 1980 में भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन जो मुंबई में हुआ था. उसमें समरेश सिंह ने हिस्सा लिया था.उनके द्वारा सुझाए गए चुनाव चिन्ह 'कमल' को भाजपा ने अंगीकार कर लिया. वह भाजपा से कई बार विधायक भी रहे. पूर्व मंत्री समरेश सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने भी समरेश सिंह के निधन पर शोक जताया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news