जातिगत जनगणना पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी प्रतिक्रिया, केंद्र सरकार के फैसले को बताया ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम

    जातिगत जनगणना पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी प्रतिक्रिया, केंद्र सरकार के फैसले को बताया ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम

    जमशेदपुर: देश में जातिगत जनगणना कराने के केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय को झारखंड भाजपा ने काफी सराह है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जनगणना का निर्णय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है. यह फैसला देश के हर वर्ग को उसकी वास्तविक सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में विशेष सहयोग करेगा. इससे सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी. साथ ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना और अधिक सशक्त होगी.

    यह कदम केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की पहचान और भागीदारी सुनिश्चित करने की ओर बढ़ा हुआ एक सशक्त प्रयास है, जिन्हें वर्षों से अनदेखा किया गया था. रघुवर दास ने इस साहसिक और जनहितैषी फैसले के लिए मोदी सरकार को हार्दिक धन्यवाद दिया है. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news