पूर्व मुख्यमंत्री ने किया विजया सम्मेलन का आयोजन, कहा इस बार सूर्य मंदिर में धूम धाम से मनाया जायेगा छठ पर्व


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित सूर्य धाम मंदिर परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देर शाम विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें सूर्य मंदिर धाम के बारे में रघुवर दास ने बताया कि यहां प्रवेश द्वार पर जो ₹5 का शुल्क लिया जाता है, उससे यहां के कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है. उन्होंने कहा कि यह सारा जमीन का अतिक्रमण हो रहा था. इस भूमि पर एमएलए फंड से हमने सूर्य धाम मंदिर और सूर्य वाटिका का निर्माण करवाया. यह मेरी कोई व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है .
झारखंड सरकार को भेजा गया है सारा अकाउंट अपडेट
मौके पर उन्होंने कहा कि प्रवेश के लिए जो शुल्क लिया जाता है और हॉल में कार्यक्रम के लिए जो शुल्क लिया जाता है, सबका ऑडिट किया जाता है और झारखंड सरकार के कोऑपरेटिव विभाग को यह ऑडिट भेजा जाता है. आगे उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण 2 साल तक मंदिर परिसर में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो सका. इस बार छठ पर्व के अवसर पर सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जनभागीदारी द्वारा काम करने से काम सफल होता है. अभी मात्र 15 मिनट में तीन लाख रुपये से ऊपर का कलेक्शन हो गया है.
जमशेदपुर के महिसासुर का वध करें दुर्गा - रघुवर दास
उन्होंने विजया सम्मेलन के अवसर पर कहा कि मां दुर्गा ने जिस प्रकार महिषासुर का वध किया, वैसे ही इस झारखंड राज्य के राक्षस और जमशेदपुर में जो महिसासुर राक्षस है, उसका मां दुर्गा नाश करें. उसके बुद्धि का नाश करें.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+