झारखंड के पूर्व  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पर्व, राज्य वासियों को दी शुभकामनाएं 

    झारखंड के पूर्व  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पर्व, राज्य वासियों को दी शुभकामनाएं 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): झारखंड के पूर्व  मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने गोवर्धन पर्व के मौके पर अपने परिवार के साथ मिलकर गाय माता की पूजा अर्चना की. यहां रघुवर दास की पत्नी रुक्मणी देवी पुत्र ललित दास पुत्र वधू और पोती पूजा में मौजूद रहे. मौके पर रघुवर दास ने कहा कि गौ धन हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कार का हिस्सा हैं.

    गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपादृष्टि सभी पर बनी रहे, यही कामना करता हूं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने पशु धन की रक्षा करेंगे.

    गोवर्धन की कहानी

    जब कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएं उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे. सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी. तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news