बीजेपी के पूर्व विधायकों ने थामा झामुमो का दामन, सीएम हेमंत सोरेन ने दिलाई पार्टी सदस्यता की शपथ  

    बीजेपी के पूर्व विधायकों ने थामा झामुमो का दामन, सीएम हेमंत सोरेन ने दिलाई पार्टी सदस्यता की शपथ  

    रांची(RANCHI): झामुमो विधायक दल की बैठक के बीच झामुमो के हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम सीएम हाउस पहुंचा. इसी बीच झामुमो में कुछ नए नेता भी जुड़े. बीजेपी के पूर्व विधायकों ने जेएमएम का दामन थाम लिया है. बीजेपी के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और शत्रुघ्न मंडल झामुमो में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि झारखंडियों के हित की बात करने वाले सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड की जनता प्रेम करती है. आज गिरिडीह की जनता आई है. कल पुरे राज्य से जेएमएम के कार्यकर्त्ता रांची पहुंचेगी. दोनों पूर्व विधायकों को सीएम हेमंत सोरेन ने मंच पर जेएमएम का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल होने की शपथ दिलाई.

    सीएम हेमंत ने बीजेपी पर फिर साधा निशाना

    इस मौके पर सीएम हेमंत ने कहा कि षड्यंत्रकारी पनडुब्बी को नाकामयाब करने के लिए अभी बैठक करना है. येन केन प्रकारेण सरकार को हटाने की बीजेपी वाले कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि खड़े रहिए डटे रहिए, इन सबको एक-एक कर निपट लेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य को लड़ कर के ले सकते हैं तो अब समग्र रूप से विकास भी कर सकते हैं. इसलिए काम करना है.

    सीएम आवास में झामुमो विधायकों की हो रही बैठक

    बता दें कि सीएम हाउस में JMM के सभी विधायकों की बैठक हो रही है. इस बैठक में अगली रणनीती पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. विधायक दल के नेता कौन हो सकते हैं इस विकल्प पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है. सीएम आवास में झामुमो के लगभग विधायक पहुंच चुके हैं. JMM कोटे के मंत्री भी बैठक में शामिल हो रहे हैं. झामुमो की ये बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है. ये बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कार्यालय में 17 नवंबर को पूछताछ के लिए पेश होना है. ईडी सीएम हेमंत सोरेन से पुछताछ करेगी और राज्य की तमाम जनता की निगाहें 17 नवंबर को ईडी दफ्तर में टिकी रहेगी.

    रिपोर्ट: रंजना कुमारी, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news