झारखंड में गर्मी को जाइए भूल....शुरू हो गई प्री-मानसून की बारिश, पढ़े आज कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

    झारखंड में गर्मी को जाइए भूल....शुरू हो गई प्री-मानसून की बारिश, पढ़े आज कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केरल में मौसम की एंट्री साल 8 दिन पहले हो चुकी है,जिसका अनुमान 4 दिन पहले आने का लगाया जा रहा था. वही झारखंड में मानसून को आने में 10 से 12 दिन का समय लगता है ऐसे में एक अनुमान लगाया जा रहा है कि झारखंड में 3-5 जून के बीच मानसून की एंट्री हो जाएगी.जिस तरह झारखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदला हुआ है, उसको देख कर कह जा रहा है कि झारखंड में मानसून की गतिविधि भी शुरू हो गई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यदि सब कुछ सही रहेगा तो 15 जून तक पुरे झारखंड में को मानसून कवर कर लेगा.

    कोल्हान या संथाल प्रमंडल के रास्ते झारखंड में होगी मानसून की एंट्री

    मौसम विभाग की माने तो इस साल झारखंड में कोल्हान या संथाल प्रमंडल के रास्ते में मानसून एंट्री करेगा.मौसम विभाग का मानना है कि जिस तरह से इस बार 6 से 8 दिन पहले मानसून ने दस्तक दी है उसको देखकर यह कहा जा सकता है कि झारखंड में भी इस बार अच्छी बारिश होगी.यानि झारखंड में भी किसानों के चेहरे खिल उठेंगे तो वहीं गर्मी से लोगों लोगों को राहत मिलेगी.इसके साथ ही पानी की समस्या से भी निजात मिलेगा.

    पढें आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज पुरे झारखंड में झमाझम बारिश की संभावना है, जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिसको लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है.

    पढ़े कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

    मुख्य पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो यहां दोपहर के समय हल्की फुल्की धूप खिली रही लेकिन उमस वाली गर्मी ने लोगों का खूब पसीना छुड़ाया, लेकिन शाम के 5 बजते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.वहीं आज यानि रविवार की सुबह भी हल्की फुल्की धूप निकली है.आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news