लकड़ी  तस्करों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, किमती लकड़ी और  दो बाइक के साथ एक को किया गिरफ्तार  

    लकड़ी  तस्करों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, किमती लकड़ी और  दो बाइक के साथ एक को किया गिरफ्तार

    दुमका(DUMKA):रविवार यानी 27 अगस्त के दिन दुमका जिला के शिकारीपाड़ा वनपाल तारिणी मंडल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने एक लकड़ी व्यवसायी को 7बोटा सोना झुड़ी और गम्हार की लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही दो बाइक को जप्त किया गया है.

    लकड़ी  तस्करों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई

    आपको बताये कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिकारीपाड़ा वन क्षेत्र के जामबाद गांव के पास दो बाइक पर दो व्यक्ति बहुमूल्य लकड़ी की तस्करी पकड़ने का प्रयास कर रहे थे. उसी समय वन विभाग की टीम पहुंच गई. जिनको देखते ही एक व्यक्ति मोटर साइकिल छोड़कर भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा पकड़ा गया.वहीं गिरफ्तार व्यक्ति का नाम यासीन अंसारी है, जो शिकारीपाड़ा थाना के सोनाढाब गांव का रहने वाला है. भागने वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल पकड़े गए व्यक्ति को दुमका रेंज कार्यालय भेज दिया गया.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news