दुमका : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो लकड़ी मिल किया सील, जानिए पूरा मामला

    दुमका : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो लकड़ी मिल किया सील, जानिए पूरा मामला

    दुमका(DUMKA): जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर डीएफओ अभिरूप सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने शहर के रसीकपुर मोहल्ला में दो लकड़ी मिल को सील कर दिया है. वैसे डीएफओ ने इसे रूटीन कार्रवाई करार दिया है. उन्होंने कहा कि लकड़ी के अवैध कारोबार की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए पहुंचे थे. लेकिन मिल मालिक कागजात नहीं दिखा पाए.

    उन्हें कागजात प्रस्तुत करने के लिए 6 अक्टूबर का समय निर्धारित किया गया है. तबतक के लिए दोनों मिल को सील कर दिया गया है. लेकिन मिल मालिक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए तब 6 अक्टूबर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शहर के बीचो बीच अगर लकड़ी का अवैध कारोबार की पुष्टि होती है तो बहुत बड़ा सवाल उठेगा कि आखिर विभाग को इतने दिनों से इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली.  

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news