Big Update : लूटपाट और गैंग रेप पीड़ित स्पेनिस और ब्राजीलियन जोड़े ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया आपबीती , न्याय के लिए इंडियन राइडिंग सोसाइटी से मदद की गुहार

    दुमका में एक स्पेनिश दंपत्ति के साथ जो कुछ हुआ  सभ्य समाज का सर शर्म से झुका दिया है. इंटरनेशनल रायडिंग क्लब से जुड़े ये जोड़ा विश्व भ्रमण पर निकले थे, पति स्पेन से जबकि महिला ब्राजीलयन है, दुमका में जो कुछ हुआ उसके बाद से दंपत्ति दुःख और सदमा में है. घटना के बाद पीड़िता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें पीड़िता ने आपबीती बताते हुए भारत के राइडिंग क्लब से न्याय की मांग में समर्थन की अपील की है। पीड़िता का यह इस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

    इंस्टाग्राम पर साझा किया दर्द 

    दरअसल पीड़िता अपने पति के साथ बाइक से विश्व भ्रमण पर निकली है। बांग्लादेश से भारत मे प्रवेश करने के बाद दुमका के रास्ते नेपाल जा रही थी। शुक्रवार की शाम स्पेनिश दंपत्ति ने हंसडीहा थाना के कुरमाहाट में टेंट लगाकर रात्री विश्राम करने लगी। इसी बीच 7 दरिंदों ने टेंट में घुसकर पति को बांध दिया, जबकि महिला को टेंट से बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की देर रात गस्ती पर निकली हंसडीहा थाना की पुलिस ने दंपत्ति को सड़क किनारे देखा। महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दरिंदों ने दंपत्ति के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।.

    दुमका परिषदन में पनाह 

    फिलहाल दंपत्ति को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुमका परिसदन में रखा गया है। कल पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज होगा। विश्वस्त सूत्रों की माने तो सोमवार को दंपत्ति विश्व भ्रमण के तहत अपने अगले पड़ाव नेपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीड़िता मूल रूप से ब्राज़ील की है। कुछ महीने पूर्व उसने अपने स्पेनिश फ्रेंड से शादी कर ली। उसके बाद दंपत्ति बाइक से विश्व भ्रमण पर निकल पड़े।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news