रामनवमी को देखते हुए शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च, डीसी और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    रामनवमी को देखते हुए शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च, डीसी और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    रांची(RANCHI): रामनवमी को देखते हुए रांची पुलिस द्वारा मंगलवार को शहर के अलग-अलग जगहों में फ्लैग मार्च निकाला गया. रांची के एसएसपी और डीसी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च रांची के अलबर्ट एक्का चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए कर्बला चौक तक पहुंचा. कर्बला चौक के बाद रांची के चर्च रोड काली मंदीर रोड होते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस का काफिला गुजरा है. फ्लैग मार्च में डीसी और एसएसपी ने शहर में सुरक्षा के लिए किए गए बंदोबस्त का जायजा भी लिया. साथ ही रामनवमी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का भी निर्देश दिया गया.

    ड्रोन से की जाएगी शहर की निगरानी

    रांची के एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया सहित, हिंसा एवं भीड़ से निबटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात होंगे. साथ ही ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी की जाएगी. वहीं सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. सादे लिबास में भी पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे. जिले भर से अधिक से अधिक पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. अगर किसी के भी द्वारा शांति भंग किए जाते हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



    Related News