चोरी के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 15 हजार रूपए बरामद

    चोरी के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 15 हजार रूपए बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  साकची थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुरूवार को पुलिस ने पांच चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ़्तारी शहर के विभिन्न जगहों से की गई. पुलिस ने अपराधियों के पास से 2 लाख 15 हजार रूपए बरामद किया. 

    जानिए डिटेल्स

    मामले को लेकर एएसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. बताया कि पिछले दिनों बाजार के एक दुकान और एक मकान में हुई चोरी के मामलों का खुलासा किया गया है. उन्होंने कहा कि साकची के एक कपड़े की दुकान और एक मकान में चोरी हुई थी. कहा कि एक विशेष टीम बनाकर जांच की गई. जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक व्यक्ति को छोड़कर अन्य चारों पूर्व से ही कई चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं. एएसपी ने बताया कि इनके पास से 2 लाख 15 हजार रुपयों की बरामदगी की गई है. फिलहाल सभी 5आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news