जमशेदपुर में फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, घटना स्थल से दो खोखा बरामद

    जमशेदपुर में फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, घटना स्थल से दो खोखा बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर से आए दिन अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं. वहीं लगातार बढ़ती घटनाओं से तो यही साबित हो रहा है कि अपराधी यहां बेलगाम हो गए हैं. एक बार फिर अपराधियों के वजह से जमशेदपुर में दहशत का माहौल पैदा हो गया.बता दें कि ताजा मामला जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र का है. इस्लामनगर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब राज नाम के शख़्स ने  इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद समीर पर गोलियां चला दी. हालांकि इस घटना में मोहम्मद समीर बाल-बाल बच गया. वहीं पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही अपराधी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. 

    क्षेत्र में दहशत कायम करने का उद्देश्य
     
    इस घटना के संदर्व में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राज पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. सी सी एक्ट का आरोपी राज बच्चा कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर बाहर निकला है और लगातार क्षेत्र में दहशत कायम करने के उद्देश्य से आम लोगों को परेशान कर रहा है. बीते शनिवार की देर रात हबीबनागर निवासी मोहम्मद शब्बो की बेटी की शादी के बाद जो लोग शादी से लौट रहे थे सबके साथ अपराधी राज ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया, आज सुबह पुनः राज बच्चा द्वारा मोहम्मद शब्बो के बेटे की गाड़ी छीनने का प्रयास किया गया. जब इसे देखते हुए मोहम्मद शब्बो के छोटे बेटे समीर इसका विरोध करने लगा तो राज बच्चा ने उस पर 2 राउंड फायरिंग कर दी. जिसमें वे बाल-बाल बच गया. 

    घटना स्थल से दो खोखा बरामद 

    इस घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची जहां पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया हालांकि इस मामले में पुलिस ने जांच की बात कह कर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया है, वंही अपराधी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news