हत्या करने के आरोपी पर दिन-दहाड़े फायरिंग, घायल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर में फिर एक बार फिर अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोलियां चमकाई. शहर में मंगलवार की दोपहर साकची के पार्किंग सब्जी मार्केट में गोली चलने से अफरा तफरी मच गई. अपराधियों ने मार्केट में मौजूद राजेश सिंह नामक व्यक्ति पर दो राउड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से भीड़ जमा नहीं करने की अपील की. पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों का पिस्तौल और कई जिन्दा गोली बरामद किया है.

    हत्या के बदले हत्या

    दो की संख्या में नकाबपोश अपराधी साकची मंडी में भाजपा नेता रहे सैंकी यादव हत्याकांड के आरोपी राजेश सिंह की हत्या करने की मंशा से आए थे. अपराधियों ने टारगेट राजेश सिंह पर डॉ बार फ़ाइरिंग की. जिसमें राजेश सिंह के साथ मोहम्मद मुमताज नामक व्यक्ति भी घायल हो गए. राजेश सिंह के पैर और चेहरे में गोली लगी है, उसे टीएमएच ले जाया गया है. जबकि मोहम्मद मुमताज को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. उनके पैर में गोली लगी है. पुलिस इसे गैंगवार से भी जोड़कर देख रही है. राजेश सिंह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी के विजय शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News