रामगढ़ (RAMGARH): रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रेलवे साइडिंग में बेखौफ तीन अपराधियों ने शुक्रवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की. बताया जा रहा की लेवी की मांग को लेकर कई राउंड फायरिंग की गई. इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है.
घटना के दौरान मौजूद सुजीत यादव (प्रत्यक्षदर्शी साइडिंग स्टाफ) ने बताया कि बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी साइडिंग पर पहुंचे और आने के साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. साथ ही अपराधियों ने मौजूद स्टाफ पर पिस्टल तान दिया.

एसडीपीओ ने क्या कहा
इस मामले पतरातु एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने कहा कि इस कांड का जल्द खुलासा हो जायेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

