दुमका: बासुकीनाथ होटल तारा त्रिवेणी कुंज के तीसरे तल्ले में लगी आग, भक्तों ने भाग कर बचाई जान

    दुमका: बासुकीनाथ होटल तारा त्रिवेणी कुंज के तीसरे तल्ले में लगी आग,  भक्तों ने भाग कर बचाई जान

    दुमका (DUMKA): दुमका के बासुकीनाथ धाम पवित्र तीर्थ स्थल, जहां सालों भर श्रद्धालु आते हैं और फौजदारी     बाबा पर जलार्पण करते हैं. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कई निजी होटल और धर्मशाला संचालित है. लेकिन इन स्थलों में श्रद्धालुओं की जान से कैसे खिलवाड़ होता है. इसकी एक द्रश्य आज देखने को मिली. जहां  बासुकीनाथ स्थित होटल तारा त्रिवेणी कुंज के निर्माणाधीन तीसरे तल्ले पर आग लग गई.

    श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई अपनी जान

    आग लगते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई. जिसक कारण होटल में मौजूद श्रद्धालु किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले. इसके बाद होटल प्रबंधक द्वारा इसकी सूचना जरमुंडी थाना और फायर ब्रिगेड को दी गई है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है.

    होटल में चल रहा था कार्य

    जानकारी के अनुसार श्रावण का महीना आने वाला है और इसको लेकर बासुकीनाथ के तमाम होटल और धर्मशाला संचालक श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से अपनी तैयारी में लगे हुए हैं. इसी क्रम में होटल तारा त्रिवेणी कुंज के संचालक द्वारा तृतीय तल्ला का निर्माण कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है. इसी बीच होटल में सैंटरिंग का कार्य चल रहा था, लेकिन अचानक सैंटरिंग के लिए प्रयुक्त लकड़ी में आग लग गई. देखते ही देखते आग भयावह रूप धारण कर लिया. लेकिन आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. बता दें कि निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है इसीलिए शार्ट सर्किट की कोई संभावना नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि श्रमिकों द्वारा बीड़ी - सिगरेट पीने की वजह से यह आग लगी हो. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

    इस घटना के बाद जरमुंडी थाना प्रभारी ने बताया कि फायर ब्रिगेंड औऱ पुलिस के जवानों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. आग पर काबू पाने के बाद ही यह पता लगाया जा सकता है कि होटल में आग कैसे लगी.  जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की आग कैसे लगी.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news