रांची के इस स्कूल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी

    रांची के इस स्कूल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक स्कूल में आग लगने  की खबर है. फिलहाल दमकल विभाग घटना स्थल पर पहुंच कर आग पे काबू पाने में जुटी हुई है.

    दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी

    मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में आग लगने की घटना रांची के कोतवाली थाना स्थित जिला स्कूल की बताई जा रही है. जहां आज सुबह अचानक आग लग गई. आग लगते ही स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में मौजूद सभी बच्चे को स्कूल से बाहर निकाला. जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है. लेकिन रास्ता काफी संक्रा होने के कारण दमकल के वाहन स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. आग की वजह से स्कूल के दो कमरे पूरी तरह जल चुके है.

    आजादी के पहले हुआ था स्कूल का निर्माण

    वहां मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि इस स्कूल का निर्माण आजादी के पहले हुआ था. निर्माण के समय स्कूल में लकड़ी का ज्यादा प्रयोग किया गया था. इस कारण स्कूल में आग तेजी से फैल गया. लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग यह सवाल खड़े कर रहे है कि दिन के समय आखिर स्कूल में आग लगी कैसे. खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news