दुमका(DUMKA):दुमका के मिनी बस स्टैड़ में खड़ी एक बस में शुक्रवार को आग लग गई. देखते ही देखते पूरा बस जलकर राख हो गया. वहीं दमकल की 2 गाड़ियों को बुलाया गया. जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है.
खड़ी बस में लगी आग
वहीं लोगों ने बताया कि दोपहर में बस से धुआं निकलने लगा. धुआ निकलता देख उसके अगल-बगल खड़ी गाड़ियां को ड्राईवर दूर हटाने लगे. जिससे चारों तरफ अफरा - तफरी का माहौल हो गया. देखते ही देखते आग बस को पूरी तरह अपनी आगोश में ले चुका था. लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना और फायर ब्रिगेड को दी
रिपोर्ट-पंचम झा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

