खड़ी बाइक में लगी आग,धू-धू कर जली, मची अफरातफरी


धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के भूली में मंगलवार की शाम घर के आंगन में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई. बाइक धू धू कर जलने लगी. आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. अगल बगल के घरों में तीज की पूजा भी हो रही थी. आनन-फानन में लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई. आग क्यों लगी इसका पता नहीं चला है, लेकिन इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+