जमशेदपुर: मोबाइल दुकान सहित 5 अन्य दुकान में लगी भीषण आग, समय पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: मोबाइल दुकान सहित 5 अन्य दुकान में लगी भीषण आग, समय पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत साकची बाजार में देर रात अचानक एक मोबाइल दुकान में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया है. इस आग की चपेट में 5और दुकान आ गए. चारों दुकान में आग लगते ही इलाके में भगदड़ जैसा माहौल उत्तपन हो गया. घटना के तुरंत बाद आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दिया गया जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

    आग की वजह शॉर्ट सर्किट

    बता दें कि साकची शहर का सबसे बड़ा बाजार है. राहत की बात तो ये है कि हादसा यहीं तक रुक गया. यहीं अगर आग विकराल रूप ले लेता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. मगर समय रहते दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाकर किसी बड़े हादसे को होने से बचा लिया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. दुकान में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों इसे बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर मामला बढ़ता देख दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news