साहिबगंज के संत जोसेफ छात्रावास में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, छात्राओं में मची अफरा-तफरी

    साहिबगंज के संत जोसेफ छात्रावास में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, छात्राओं में मची अफरा-तफरी

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): जिले के पतना प्रखंड पर स्तिथ सीता पहाड़ स्थित संत जोसेफ छात्रावास में शनिवार की सुबह आग लगने से छात्रावास का पूरा हॉल जलकर राख हो गया. घटना सुबह 7:00 के आसपास की बताई जा रही है. आगजनी में करीब 200 बच्चों का किताब,कपड़ा सहित 100 बेड व बिछावन पूरी तरह जलकर राख हो गया. छात्रावास के बच्चों ने घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाया. हालांकि आग किस वजह से लगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. 

    लाखों का सामान जलकर राख 

    आशंका जताई जा रही है कि सुबह बच्चे मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई कर रहे थे. इसके बाद सभी बच्चे प्रार्थना करने नीचे उतरे. तभी मोमबत्ती से आग लगी होगी. बरहाल मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन वाहन को बुलाकर आग पूरी तरह बुझाया. बताते चले कि जिस कमरे में आग लगी वहां करीब 200 से ज्यादा बच्चे रहते थे. उक्त घटना में किसी प्रकार की जान- माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया. 

     रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news